Final Up to date:
बेंगलुरु सेंट्रल की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे, अब एडवोकेट रोहित पांडेय ने जनहित याचिका दाखिल की है. जांच की मांग की गई है.
ये याचिका एडवोकेट रोहित पांडेय ने डाली है. इसमें साफ कहा गया है कि वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं हैं—किसी का नाम एक से ज्यादा सीटों पर दर्ज है, कहीं फर्जी पते दिए गए हैं, तो कहीं फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल हुआ है. याचिकाकर्ता का कहना है कि ये सब चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और संविधान के खिलाफ है.
याचिका में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की अगुवाई में एक स्वतंत्र समिति से कराई जाए. दलील ये है कि सुप्रीम कोर्ट को तुरंत दखल देना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की साख बनी रहे.
राहुल गांधी के आरोप
बता दें कि राहुल गांधी ने अगस्त में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महादेवपुरा विधानसभा सीट पर खास तौर से डुप्लीकेट वोटर्स और फर्जी नाम जोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे. राहुल का दावा था कि कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान 2024 के लोकसभा चुनाव में झेलना पड़ा. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था और राहुल गांधी से सात दिन में हलफनामा दाखिल करने या माफी मांगने को कहा था.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is related to hindi.news18.com. engaged on dwelling web page. He has 20 yrs of wealthy expertise in journalism. He Began his profession with Amar Ujala then labored for ‘Hindustan Occasions Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is related to hindi.news18.com. engaged on dwelling web page. He has 20 yrs of wealthy expertise in journalism. He Began his profession with Amar Ujala then labored for ‘Hindustan Occasions Group… और पढ़ें
Source by [author_name]