Final Up to date:
Shubhanshu Shukla News: अंतरिक्ष में गए लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने मां से वादा किया-“14 दिन में लौटूंगा मां.” तिरंगे के साथ गए शुभांशु ने पूरे भारत को भावुक और गौरवान्वित कर दिया है.
शुभांशु शुक्ला ने अपनी मां से एक वादा किया. (फोटो PTI)
हाइलाइट्स
- शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन पर, मां से किया 14 दिन में लौटने का वादा.
- माता-पिता भावुक, बोले—तिरंगे के साथ गया बेटा, देश का सिर ऊंचा किया.
- पीएम मोदी की भूमिका सराही, पूरे देश में गर्व और खुशी की लहर.
आशा शुक्ला ने बताया कि शुभांशु अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर गए हैं और ये उनके लिए गर्व का पल है. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि जिस काम के लिए वह गया है, वह जरूर पूरा करेगा. 14 दिन का ये इंतजार हम सबके लिए गौरव की घड़ी बन जाएगा.”
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा, “अगर आज मेरा बेटा स्पेस में है तो उसमें पीएम मोदी की बड़ी भूमिका है. उन्होंने जिस तरह से इस मिशन को संभव बनाया हम उनके ऋणी हैं.”
शुभांशु के पिता ने भी इस मौके पर कहा, “जब बेटा सुरक्षित स्पेस स्टेशन पहुंचा, तो दिल को बहुत सुकून मिला. यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का मौका है. हम प्रार्थना करते हैं कि वह जिस मिशन को अंजाम देने गया है, उसमें पूरी सफलता मिले और वह सकुशल धरती पर लौट आए.” उन्होंने भी पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा और कहा, “यह सब कुछ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और संकल्प के कारण ही संभव हो पाया है.”
देशभर में गर्व की लहर
शुभांशु शुक्ला के इस मिशन को लेकर अब देशभर में उत्साह और गर्व की लहर है. लोगों को भरोसा है कि ये 14 दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नई ऊंचाइयां जोड़ेंगे.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been related to the Central Desk group right here for the final 3 years. He has a Grasp’s diploma in Journalism. Earlier than working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been related to the Central Desk group right here for the final 3 years. He has a Grasp’s diploma in Journalism. Earlier than working in News18 Hindi, … और पढ़ें
Source by [author_name]