प्लेन में बैठ चुका हूं… अंतरिक्ष से खूब निहारा, अब भारत की माटी चूमने निकल पड़े शुभांशु शुक्ला – shubhanshu shukla returning india after historic space journey International Space Station

379


Final Up to date:

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा के बाद भारत लौट रहे हैं. वहां उन्होंने वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया. अंतरिक्ष से भारत को निहारने के बाद अब वो अपनी दे…और पढ़ें

प्लेन में बैठ चुका हूं…अंतरिक्ष से निहारा, अब भारत की माटी चूमने निकले शुभांशुशुभांशु लौट रहे भारत.
नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन यानी इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की यात्रा के बाद अब भारत लौट रहे हैं. अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा के बाद विमान में बैठकर वतन की ओर लौटते समय उन्होंने भावनाओं से भरा एक संदेश साझा किया. शुभांशु ने लिखा, “जाते हुए दुख है कि एक शानदार परिवार जैसी टीम को पीछे छोड़ रहा हूं, लेकिन उतनी ही खुशी है कि अब अपने देश, दोस्तों और परिवार से पहली बार इस मिशन के बाद मिलूंगा. यही जिंदगी है। सबकुछ एक साथ.”

शुभांशु पिछले एक साल से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोगों और रिसर्च मिशनों का हिस्सा रहे. उन्होंने वहां माइक्रोग्रैविटी में बायोमेडिकल रिसर्च से लेकर टेक्नोलॉजी टेस्टिंग तक कई अहम प्रयोगों में भाग लिया. उनका मिशन न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए एक उपलब्धि माना गया.

भारत में था जश्‍न का माहौल
भारत में उस दिन जश्न का माहौल था जब शुभांशु ने ISS से लाइव संदेश भेजा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि यह उपलब्धि भारत के वैज्ञानिक सपनों को नई ऊंचाई देती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. देशभर में लोगों ने तिरंगा लहराकर और मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया. स्कूलों, कॉलेजों और गांव-शहरों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई थी.





Source by [author_name]


Discover more from News Journals

Subscribe to get the latest posts sent to your email.