स्पेस में भारत का बेटा शुभांशु: मां से किया 14 दिन में लौटने का वादा, देश गर्वित

222


Final Up to date:

Shubhanshu Shukla News: अंतरिक्ष में गए लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने मां से वादा किया-“14 दिन में लौटूंगा मां.” तिरंगे के साथ गए शुभांशु ने पूरे भारत को भावुक और गौरवान्वित कर दिया है.

मां, 14 दिन में लौटूंगा... ISS से शुभांशु का वादा, भावुक हुए माता-पिता

शुभांशु शुक्ला ने अपनी मां से एक वादा किया. (फोटो PTI)

हाइलाइट्स

  • शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन पर, मां से किया 14 दिन में लौटने का वादा.
  • माता-पिता भावुक, बोले—तिरंगे के साथ गया बेटा, देश का सिर ऊंचा किया.
  • पीएम मोदी की भूमिका सराही, पूरे देश में गर्व और खुशी की लहर.
नई दिल्ली: लखनऊ के बेटे शुभांशु शुक्ला इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़कर न सिर्फ भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार और देशवासियों के दिल में भी खास जगह बना चुके हैं. मिशन शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी मां से एक वादा किया था कि “मां, लक्ष्य पूरा करके 14 दिन में लौटूंगा.” इस वादे की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में अपने बेटे पर गर्व जताते हुए कहा, “जब मैंने उसका चेहरा देखा, जो अब अंतरिक्ष में है, तो दिल से खुशी का सैलाब उमड़ पड़ा. जब वह स्पेस में प्रवेश कर रहा था, तो दृश्य ही अद्भुत था. कुछ ही पल में मेरा बेटा धरती से निकलकर आसमान में पहुंच गया.” उन्होंने यह भी कहा कि इस मिशन के साथ सिर्फ उनके बेटे की नहीं, पूरे भारत की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.

‘कंधे पर तिरंगा लेकर गया है बेटा’- मां की उम्मीदें और आभार
आशा शुक्ला ने बताया कि शुभांशु अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर गए हैं और ये उनके लिए गर्व का पल है. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि जिस काम के लिए वह गया है, वह जरूर पूरा करेगा. 14 दिन का ये इंतजार हम सबके लिए गौरव की घड़ी बन जाएगा.”

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा, “अगर आज मेरा बेटा स्पेस में है तो उसमें पीएम मोदी की बड़ी भूमिका है. उन्होंने जिस तरह से इस मिशन को संभव बनाया हम उनके ऋणी हैं.”

बेटे ने हमें चैन की नींद दी—पिता की भावुक प्रतिक्रिया
शुभांशु के पिता ने भी इस मौके पर कहा, “जब बेटा सुरक्षित स्पेस स्टेशन पहुंचा, तो दिल को बहुत सुकून मिला. यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का मौका है. हम प्रार्थना करते हैं कि वह जिस मिशन को अंजाम देने गया है, उसमें पूरी सफलता मिले और वह सकुशल धरती पर लौट आए.” उन्होंने भी पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा और कहा, “यह सब कुछ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और संकल्प के कारण ही संभव हो पाया है.”

देशभर में गर्व की लहर
शुभांशु शुक्ला के इस मिशन को लेकर अब देशभर में उत्साह और गर्व की लहर है. लोगों को भरोसा है कि ये 14 दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नई ऊंचाइयां जोड़ेंगे.

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been related to the Central Desk group right here for the final 3 years. He has a Grasp’s diploma in Journalism. Earlier than working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been related to the Central Desk group right here for the final 3 years. He has a Grasp’s diploma in Journalism. Earlier than working in News18 Hindi, … और पढ़ें

homenation

मां, 14 दिन में लौटूंगा… ISS से शुभांशु का वादा, भावुक हुए माता-पिता



Source by [author_name]


Discover more from News Journals

Subscribe to get the latest posts sent to your email.