Hassan Truck Accident: कर्नाटक में गणेश जुलूस पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी भीड़; 8 की मौत, 25 घायल

197


Final Up to date:

Hassan Truck Accident: कर्नाटक के हासन में गणेश विसर्जन जुलूस पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ा. हादसे में 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल. अफरातफरी के बीच पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया.

कर्नाटक में गणेश जुलूस पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी भीड़; 8 की मौततेज रफ्तार ट्रक ने गणेश जुलूस में मचाई तबाही.
Hassan Truck Accident: कर्नाटक के हासन जिले से गणेश उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां मोसालेहोसल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-373 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर गणेश विसर्जन जुलूस में घुसपैठ कर दी. अचानक हुए इस हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए.

एसपी हासन मोहम्मद सुजीथा ने CNN-News18 को बताया कि हादसे में 8 मौतों की पुष्टि हुई है. इनमें से 5 लोगों की मौत मौके पर हुई. जबकि 3 ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा. गंभीर रूप से घायल 8 लोगों का इलाज चल रहा है और 12 अन्य लोग भी चोटिल हैं.



Source by [author_name]


Discover more from News Journals

Subscribe to get the latest posts sent to your email.