Iran Indian Advisory: ईरान की यात्रा करने जा रहे भारतीय हो जाएं अलर्ट, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, वीज़ा-फ्री एंट्री का फैला है जाल

628


Final Up to date:

Iran Indian Advisory: भारत सरकार ने ईरान यात्रा पर भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है, अपहरण और फिरौती की घटनाओं के चलते सतर्कता बरतने और झूठे रोजगार प्रस्तावों से बचने की सलाह दी गई है.

ईरान की यात्रा करने जा रहे भारतीय हो जाएं अलर्ट, केंद्र ने जारी की एडवाइजरीईरान में वीजा फ्री एंट्री के नाम पर धोखे का खेल खेला जा रहा है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. ईरान की यात्रा को लेकर भारत सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी नौकरी के झांसे में भारतीयों को ईरान बुलाकर आपराधिक गिरोहों के अपहरण करने की घटना के संबंध में जारी की गई है. अपहरण के बाद आपराधिक गिरोहों की ओर से फिरौती मांगी गई थी. इसी को देखते हुए केंद्र की तरफ से भारतीयों को यह सलाह दी गई है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादे करके या यह आश्वासन देकर ईरान की यात्रा करने के लिए फुसलाया गया कि उन्हें रोजगार के लिए तीसरे देशों में भेजा जाएगा. ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती की मांग की गई.

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि इस संदर्भ में सभी भारतीय नागरिकों को ऐसे रोजगार के वादों या प्रस्तावों के संबंध में कड़ी सतर्कता बरतने की सख्त चेतावनी दी जाती है. विशेष रूप से यह ध्यान देने योग्य है कि ईरान सरकार भारतीयों को सिर्फ पर्यटन उद्देश्यों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है.

उन्होंने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि ऐसे झूठे रोजगार के प्रस्तावों को स्वीकारने से पहले सावधान रहें. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि रोजगार या अन्य उद्देश्यों के लिए ईरान में वीजा-मुक्त प्रवेश का वादा करने वाले किसी भी एजेंट की आपराधिक गिरोहों से मिलीभगत हो सकती है, इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे प्रस्तावों का शिकार न हों.

विदेश मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा, “भारतीय नागरिकों से अपील है कि ऐसे झूठे रोजगार प्रस्तावों से सावधान रहें, सतर्कता बरतें और अनधिकृत एजेंटों पर भरोसा न करें. इसके साथ ही संदिग्ध प्रस्ताव मिलने पर नजदीकी भारतीय दूतावास/कांसुलर मिशन से संपर्क करें.”

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

ईरान की यात्रा करने जा रहे भारतीय हो जाएं अलर्ट, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी



Source by [author_name]


Discover more from News Journals

Subscribe to get the latest posts sent to your email.