Company:एजेंसियां
Final Up to date:
Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. वहीं अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मददगारों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है.


हाइलाइट्स
- कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़.
- अनंतनाग में 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार.
- हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए.
नई दिल्ली: कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखाल देवसर इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. वहीं अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए तीन आतंकी सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद समेत गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी KNO की रिपोर्ट के मुताबिक एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान आतंकियों से संपर्क स्थापित होने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ जारी है और आगे की जानकारी साझा की जाएगी.”
OP AKHAL, Kulgam
Discover more from News Journals
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
